फिल्म राजा शिवाजी करेगी बंपर ओपनिंग? एडवांस बुकिंग में दिखा मजबूत प्रदर्शन

Join Us

रितेश देशमुख ने अब तक हीरो, विलेन और कॉमिक किरदार निभाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। पहली बार अभिनेता एक पीरियड ड्रामा फिल्म का हिस्सा बने हैं, जिसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में उतरने के लिए बिल्कुल तैयार है। इससे पहले, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी जिसमें फिल्म ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए धड़ाधड़ टिकटों को बेच डाला है।
सैकनिल्क के मुताबिक, राजा शिवाजी ने 30 अप्रैल की सुबह तक 76,467 से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। यह बिक्री मराठी 2डी, हिंदी 2डी और हिंदी 4डीएक्स को मिलकार कुल 3,587 शोज के लिए हुई है। इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले देशभर में 1.98 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म का कलेक्शन 2.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बता दें, फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हो रही है।
एडवांस बुकिंग से संकेत मिलता है कि राजा शिवाजी जबरदस्त शुरुआत करने के लिए तैयार है। संकेत यह भी बताते हैं कि फिल्म दोहरे आकंड़ों के साथ खाता खोलेगी, लेकिन देखना होगा कि क्या यह महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों को टक्कर दे पाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने 22 करोड़ के साथ क्षेत्रीय स्तर पर सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ पुष्पा 2 (18 करोड़) और छावा (17 करोड़) है।

Previous articleभूत बंगला ने दुनियाभर में काटा गदर, 13वें दिन 200 करोड़ के हुई पार, तोड़े स्त्री और थामा के रिकॉर्ड्स
Next articleविश्वकसेन की फिल्म कल्ट का टीजऱ रिलीज़