दो हफ्ते पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की रीयूनियन फिल्म भूत बंगला दूसरे हफ्ते में भी शानदार परफॉर्म कर रही है और नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. वहीं रिलीज के 13वें दिन इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड न केवल एक बड़ा आंकड़ा छू लिया. बल्कि स्त्री को भी पछाड़ दिया. जानते हैं हॉरर-कॉमेडी जॉनर की भूत बंगला ने रिलीज के 13वें दिन दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है?
भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे एक दिन पहले इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिला और इसने भारत में अपने पहले वीकेंड में 58 करोड़ की नेट कमाई की. इसके बाद दूसरे शनिवार को इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने दमदार कमाई कर डाली. हालांकि दूसरे सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन मंगलवार को इतने कमाई में तेजी दिखाई. वहीं दूसरे बुधवार को इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक 3.50 करोड़ की नेट कमाई की, जिससे इसका कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 124.50 करोड़ (147.90 करोड़ ग्रॉस) हो गया. फिल्म के कलेक्शन में तीसरे वीकेंड में कुछ इजाफा होने की उम्मीद है, लेकिन द डेविल वियर्स प्राडा 2 और राजा शिवाजी जैसी नई रिलीज इसकी कमाई को झटका दे सकती हैं.
भूत बंगला ने विदेशों में भी अच्छा परफॉर्म किया है. पेड प्रीव्यू शो और पहले दिन की एवरेज शुरुआत के बाद, इसने दूसरे और तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में $1 मिलियन की कमाई की, 13 दिनों के बाद, फिल्म का विदेशी ग्रॉस कलेक्शन $5.6 मिलियन है. फिलहाल, विदेशों में फिल्म का प्रदर्शन लगभग ठप हो चुका है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी रोज की कमाई 80,000 डॉलर से नीचे गिर गई है. फिर भी, इसका लक्ष्य कमाई कम होने से पहले 60 लाख डॉलर का आंकड़ा पार करना है. इसी के साथ बता दें कि फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब तक 200 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.
इस के साथ, भूत बंगला साल 2026 में ये मील का पत्थर पार करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म और कुल मिलाकर छठी भारतीय फिल्म बन गई है. यह हॉरर-कॉमेडी जल्द ही प्रभास की फिल्म द राजा साहब (208 करोड़ रुपये) को पीछे छोडऩे की कोशिश करेगी.
माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल ने 6वें दिन 2.30 करोड़ कमाए हैं, जिसके बाद भारत में कुल कारोबार 23.45 करोड़ रुपये हो गया है। अविनाश तिवारी की फिल्म गिन्नी वेड्स सन्नी 2 का हाल बेहाल है। 6वें दिन 9 लाख कमाने के बाद इसका कुल कलेक्शन 1.52 करोड़ रुपये हुआ है। उधर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रुकने का नाम नहीं ले रही। इसने 42वें दिन 1 करोड़ कमाते हुए कुल 1,133.94 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।








