प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज लुक्खे का जबरदस्त और रोमांच से भरपूर ट्रेलर लॉन्च किया. यह एक काल्पनिक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है, जहां रैप, बदला और मोक्ष आपस में टकराते हैं. इस ट्रेलर का भव्य लॉन्च मुंबई में उत्साहित लाइव दर्शकों के सामने किया गया, जिसमें प्राइम वीडियो ने अपने एक्सक्लूसिव म्यूजिक स्ट्रीमिंग पार्टनर अमेजन म्यूजिक और म्यूजिक लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर यह आयोजन किया.
इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है और इसका निर्माण विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला एलएलपी के बैनर तले किया है. इसे एग्रीम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने बनाया है और यह उनके ही द्वारा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस भी की गई है. इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में राशि खन्ना और किंग है, जहां किंग, जो एक प्रशंसित भारतीय रैपर, गीतकार और सिंगर हैं, इस शो के साथ अपना अभिनय डेब्यू कर रहे हैं.
इसके अलावा पलक तिवारी (जो भी अपनी स्ट्रीमिंग डेब्यू कर रही हैं) और लक्षवीर सिंह सारण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. सीरीज में नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह आठ एपिसोड की सीरीज 8 मई को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर हिंदी में भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज होगी.
लुक्खे का ट्रेलर दर्शकों को एक जबरदस्त और ऊर्जा से भरपूर दुनिया में ले जाता है, जहां एमसी बदनाम (जिसका किरदार किंग निभा रहे हैं) अपने दमदार अंदाज में माइक पर अपना दबदबा बनाते हुए दिखाया गया है. वहीं उनकी कड़ी टक्कर एमसी ओजी (शिवांकित परिहार द्वारा निभाया गया किरदार) से देखने को मिलती है. साथ ही लकी (लक्षवीर सिंह सारण,) और सनोबर (पलक तिवारी) के बीच उभरती हुई प्रेम कहानी भी कहानी को नया मोड़ देती है.
कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तनाव और भावनाएं और भी गहरी होती जाती हैं और रैप, अपराध तथा रिश्तों की दुनिया आपस में टकराकर एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती है, जहां बदले, मोक्ष और जबरदस्त एक्शन की एक रोमांचक कहानी बनती है. इस पूरे माहौल को और भी ज्यादा असरदार बनाता है. इसका जोरदार और अलग-अलग शैलियों वाला साउंडट्रैक, जिसमें एक तरफ तेज और दमदार रैप गाने हैं, तो दूसरी तरफ भावनाओं से भरी हुई मधुर धुनें भी हैं.
ये म्यूजिक हर सीन की ताकत को और बढ़ा देता है और अंत में दर्शकों के मन में एक सवाल छोड़ जाता है. एक ऐसी दुनिया में जहां रैप और बदला दोनों ही बहुत प्रभावशाली हैं, वहां कौन इन सबसे ऊपर उठ पाएगा, और कौन उसमें पूरी तरह खो जाएगा?.








