नई दिल्ली ,01 मई ,। मई महीने की शुरुआत के साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ?993 तक की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में इसका दाम ?2,078.50 से बढक़र ?3,071.50 हो गया है।
अन्य महानगरों में भी कीमतों में इसी तरह का उछाल देखा गया है। कोलकाता में सिलेंडर ?994 महंगा होकर ?3,202 का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत ?2,208 थी। मुंबई में अब यह ?3,024 में मिलेगा, जो पहले ?2,031 का था। चेन्नई में भी कीमत बढक़र ?3,237 हो गई है, जो पहले ?2,246.50 थी।
हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में यह अभी भी ?913 में उपलब्ध है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों को फिलहाल रसोई खर्च में किसी अतिरिक्त बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा।








