आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया. कप्तान शुभमन गिल की 18 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी की बदौलत गुजरात ने 156 रनों के मामूली लक्ष्य को सिर्फ 15.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लि.
इस जीत के साथ गुजरात ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी हार का बदल भी ले लिया और अंक तालिका में वो 5वें नंबर पर पहुंच गए. वहीं आरसीबी 9 मैच में 12 पॉइंट्स के साथ अभी भी दूसरे स्थान पर बरकरार है.
156 रनों के जवाब में गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा बटलर 19 गेंदों में 39 रन बनाने में सफल रहे. आखिर में राहुल तेवतिया 27 रनों बनाकर नाबाद रहे और 25 गेंदें शेष रहते हुए गुजरात टाइटन्स को आसानी से जीत दिला दी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे शानदार गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट चटकाए.
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रनो पर ही ऑलआउट हो गई. कोहली ने 13 गेंदों में तेजी से 28 रन बनाए इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 24 गेंद में 40 रन बनाए.
निचले क्रम के बल्लेबाज टीम को संभाल नहीं पाए, रोमारियो शेफर्ड ने 17 रन बनाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने भी कुछ छोटे-मोटे योगदान दिए. अंत में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19.2 ओवरों में 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
गुजरात टाइटंस की तरफ से अर्शद खान ने तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि होल्डर और राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए. होल्डर को उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19.2 ओवरों में 155 (देवदत्त पडिक्कल 40, कोहली 28)
गुजरात टाइटन्स 15.5 ओवरों में 158/6 रन (शुभमन गिल 43, जोस बटलर 39)
गुजरात की 4 विकेट से जीत
००








