दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने बदला मुंबई इंडियंस का इतिहास, 19 साल पूराना रिकॉर्ड तोडक़र किया अपने नाम

Join Us

2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे. जिसको हैदराबाद ने 18.4 ओवर में चेज करके मैच को 6 विकेट से जीत लिया.

ये मैच मुंबई इंडियंस जरूर हार गया लेकिन उसके एक बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने शतक जडक़र दो बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रिकेल्टन ने मैच में 56 गेंद में नाबाद 123 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौकों और 8 छक्कों शामिल थे.
मुंबई इंडियंस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान रिकेल्टन ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही, वो आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 45 गेंदों में शतक बनाया था.
इसके अलावा, रिकेल्टन ने आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए 123 रन बनाकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 114 रन बनाए थे.

Previous articleकोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, भारत को लेकर कह डाली ये बात
Next articleगुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर हिसाब किया बराबर