नेपाल एयरलाइंस ने अपने नेटवर्क नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, मांगनी पड़ी माफी

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस)। नेपाल की सरकारी विमानन कंपनी नेपाल एयरलाइंस ने अपने नेटवर्क के नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर माफी मांगी है। एयरलाइंस ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि वह नेटवर्क मैप में हुई त्रुटि के लिए पूरी ईमानदारी से क्षमा प्रार्थी है और यह गलती नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती है। बता दें कि एयरलाइंस का नक्शा सामने आने के बाद वैश्विक स्तर पर विरोध शुरू हो गया था।बुधवार को नेपाल एयरलाइन के सोशल मीडिया एक्स पर एक रूट नेटवर्क मैप साझा किया था, जिसमें बताया गया था कि उसकी का नेटवर्क किन-किन देशों और शहरों तक है। इस मैप में भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेशों को पाकिस्तान के क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, देखते ही देखते वायरल हो गई। भारतीय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसकी कड़ी आलोचना शुरू कर दी।
नेपाल एयरलाइंस ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, हाल ही में साझा किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए हम दिल से माफी मांगते हैं। मैप में अंतरराष्ट्रीय सीमा के बारे में कार्टोग्राफिक में बड़ी गलतियां थीं जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दिखाती। हमने तुरंत पोस्ट दी। हम इस इलाके में अपने पड़ोसियों के साथ अपने मजबूत रिश्तों को महत्व देते हैं।

Previous articleनाबालिग के गर्भपात पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पढऩे की उम्र में मां बनाने पर तुले
Next articleपवन खेड़ा की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुख्यमंत्री सरमा के अपशब्दों का जिक्र