बंगाल में सेकेंड फेज में 92 प्रतिशत वोटिंग

Join Us

कोलकाता (ए.)। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के शाम 9 बजे तक के आकड़ों के मुताबिक, 92.32 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यह और बढ़ सकता है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और श्वङ्करू से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं। नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में ञ्जरूष्ट और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे। ञ्जरूष्ट ने आरोप लगाया कि ष्टक्रक्कस्न के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ञ्जरूष्ट महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आज जिन 142 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें से 123 सीटों पर ञ्जरूष्ट ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93 प्रतिशत मतदान हुआ था। 4 मई को बंगाल विधानसभा की सभी 254 सीटों के रिजल्ट आएंगे।

Previous articleमुख्यमंत्री को 30 हजार वोट से हराऊंगा: शुभेंदु
Next articleमप्र के जबलपुर में बरगी डैम में डूबा पर्यटकों से भरा क्रूज, छह शव बरामद, रेस्क्यू जारी