तेज तपन करने लगी लोगों को परेशान
नर्मदापुरम (निप्र)। हवा और पानी के छीटे के बाद मौसम में आए बदलाव से तापमान में हर दिन एक दो डिग्री तापमान की घटबढ़ हो रही है। शनिवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने फिर से तेज तपन शुरू कर दी है। जिससे लोग हलाकान हो रहे हैं। तेज धूप दोपहर के समय लोगों को परेशान करने लगी है। बैशाख में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। सुबह से ही तीखी गर्मी तेज तपन और सूर्यदेव के तेेखे तेवर के कारण लोग गर्मी से परेशान होने लगे हेैं। दोपहर के समय लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे है। तेज तपन और लू के असर के चलते तापमान 42-43 के इर्द गिर्द बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42.9 और न्यूनतम पारा 25.9 तक पहुंच चुका है। वहीं इन दिनों पचमढी में भी न्यूनतम तापमान 19 अधिकतम 38 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी का असर इसी प्रकार तेजी को रहेगा। गर्म हवाएं चलती रहेंगी। अभी तापमान और अधिक बढऩे की संभावना बताई जा रही है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तेजी आने लगी है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 22 दर्ज हुआ है। इसी के साथ अब शनै: शनै: गर्मी ने अपना रूख तेज करना शुरू कर दिया है। बादलों का आसमान से डेरा कम होता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है अब अगले एक दो दिन में फिर तीखी गर्मी का असर और बढऩे की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में फिर बादल छाने के साथ आंधी चलने की संभावना है।








