पीएम मोदी पर टिप्पणी करके फंसे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Join Us

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित रूप से दिए गए बयान का मामला गरमा गया है। आज संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने खरगे के खिलाफ आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।
रिजिजू ने कहा कि खरगे ने पीएम मोदी को ‘आंतकी’ कहा।कांग्रेस ने पूरे देश का अपमान किया। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, कांग्रेस पूरे देश से माफी मांगे, हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि इस तरह से भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो लोकतंत्र को कमजोर कर देंगे खरगे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। खरगे देश के लोगों से माफी मांगें।

Previous articleविदेशी अपराधियों को भेजी जा रही थी भारतीयों की जानकारियां, चार गिरफ्तार
Next articleमालेगांव बम धमाके के चारों आरोपी बरी, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला; 37 लोगों की हुई थी मौत