गंगा के मैदानी इलाकों और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Join Us

गंगा के मैदानी हिस्सों, पूर्वी तटीय राज्यों, पश्चिमी राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र, और आस-पास के इलाकों में इस साल भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में सामान्य से ज़्यादा दिन लू चलेगी। इसके लिए मौसम विभाग की ओर अलर्ट जारी किया गया है।
ढ्ढरूष्ठ के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि उन्होंने बताया कि कई ऐसे इलाके हैं जहां सामान्य रूप से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है। उदाहरण के तौर पर विदर्भ में इस समय तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जबकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मई के दौरान पारा 40-44 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसलिए, हमें ऐसे ज़्यादा तापमान वाले दिनों के लिए तैयार रहना चाहिए।
मौसम विभाग ने कहा कि अप्रैल से जून के बीच हीटवेव की स्थिति कई इलाकों में बन सकती है। खासकर पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों,ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में इसका असर अधिक रहेगा। इसके अलावा बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लू चलने की आशंका है।

Previous articleमुंबई के कारोबारी से 325 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस 10 आरोपियों की कर रही तलाश
Next articleप्रधानमंत्री ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं