प्रधानमंत्री ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं

Join Us

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से लेकर नीति-निर्माण तक, सिविल सेवकों के प्रयास अनगिनत लोगों के जीवन को स्पर्श करते हैं और देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं। यही कामना है कि हमारे सिविल सेवक अपने कर्तव्य के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हुए उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ देश की सेवा करते रहें।
सिविल सेवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है। जमीनी स्तर से लेकर नीति निर्माण तक, सिविल सेवकों के प्रयास अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं और भारत की प्रगति में योगदान देते हैं। हमारे सिविल सेवक उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ अपनी सेवा जारी रखें और कर्तव्य के उच्चतम मानकों को बनाए रखें।

Previous articleगंगा के मैदानी इलाकों और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
Next articleसबरीमाला मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने पूछा..देवता छूने से अपवित्र कैसे होते हैं?