मुंबई के कारोबारी से 325 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस 10 आरोपियों की कर रही तलाश

Join Us

मुंबई ,21 अपै्रल ,(आरएनएस)। मुंबई के विले पार्ले ईस्ट इलाके में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी अपहरण जैसी कैद और जबरन वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यवसायी को ज्यादा निवेश रिटर्न का वादा करके कथित तौर पर 3.25 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पहले व्यवसायी को पर्याप्त मुनाफे का आश्वासन देकर 1 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए राजी किया। बाद में जब व्यवसायी को संदेह हुआ और उसने अपना पैसा वापस मांगा, तो उसे और उसकी कंपनी के महाप्रबंधक को कथित तौर पर बंदूक की नोक पर बंधक बनाया गया, जान से मारने की धमकी दी गई और जबरन 22.5 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। मुंबई के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें ढूंढकर गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Previous articleपहले चरण में सात संवेदनशील जिले, केंद्रीय बलों समेत 2193 क्तक्रञ्ज तैनात, उपद्रवियों-साजिश पर पैनी नजर
Next articleगंगा के मैदानी इलाकों और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट