पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान होगा। इसके तहत राज्य में 16 जिलों में से 7 जिलों को सुरक्षा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील माना गया है। चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए इन जिलों में केंद्रीय बलों के साथ 2193 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्तक्रञ्ज) तैनात कर सुरक्षा का मजबूत घेरा बनाया है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होने जा रही है, जिसमें कुल 152 सीटों पर मतदान होगा। यह सीटें राज्य के 16 जिलों में फैली हुई हैं। मतदान से पहले इन जिलों को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके तहत राज्य में 16 जिलों में से 7 जिलों को सुरक्षा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील माना गया है। इनमें मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूच बिहार, बीरभूम, पश्चिम मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान शामिल हैं। इन जिलों में पिछले 15 वर्षों के चुनावी हिंसा के रिकॉर्ड और संवेदनशील बूथों के आधार पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
हालात के गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने इन क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती का आदेश दिया है। इसके साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्तक्रञ्ज) को भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी तरह की हिंसा या गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके। कुल मिलाकर पहले चरण की वोटिंग के लिए 2,193 क्तक्रञ्ज तैनात किए गए हैं








