चर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता

Join Us

 आरएसआई ने मिनी बाइज को 2-0 से हराया
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार की शाम को आरएसआई टीम ने सीहोर मिनी बाइज टीम को 2-0 से हराया। इसके अलावा यहां पर निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में करीब 100 से अधिक बच्चों ने अभ्यास किया।
जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत एक तरफा मुकाबला खेला गया था। इसमें आरएसआई ने सीहोर मिनी को 2-0 से हराया। इसमें आरएसआई टीम की ओर से सार्थक-राजवीर ने 1-1 गोल किया।

Previous articleसर्व धर्म हजरत दुल्हा बादशाह दरगाह पर 58 उर्स 5 से 7 मई तक
Next articleसीहोर की जीवनरेखा सीटू नाले पर अतिक्रमण करने वाले पर हो सख्त कार्रवाई