सर्व धर्म हजरत दुल्हा बादशाह दरगाह पर 58 उर्स 5 से 7 मई तक

Join Us

 हिन्दुस्तान मशहूर कव्वाल करेगें शिरकत
सीहोर। सर्व धर्म हजरत दुल्हा बादशाह दरगाह कमेटी अध्यक्ष रिजनवान पठान एवं सीहोर उर्स कमेटी अध्यक्ष नोशाद खान द्वय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व धर्म एकता के साथ भव्य रूप से मनाये जाने वाले उर्स के पावन अवसर पर  प्राचीन सर्व धर्म हजरत दुल्हा बादशाह की दरगाह, तहसील चौराहा स्टेशन रोड सीहोर में उर्स कमेटी के तत्वाधान में उर्स त्योहार आगामी 5 मई को सांय 4 बजे कोतवाली चौराहे से चादर निकाली जावेगी एवं सांय 6 बजे दरगाह पर पैश की जावेगी। रात्रि 9 बजे मिलाद शरीफ पेश की जावेगी। रात्रि 11 बजे दरगाकर परिसर में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया गया है। दिनांक 6 मई को शानदार कव्वाली का आयोजन रखा गया है, हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल सदिक तज, भोपाल, कव्वाल अंसार अली साबरी और फैज अली साबरी भोपाल शमा बान्धेगें एवं दिनांक 7 मई 2026 को भी विशाल कव्वाली का आयोजन रखा गया है, जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल हलीम ताज जबलपुर एवं कासिम साबरी कव्वाल शिरकत करेगें। इस भव्य आयोजन में प्रदेश एवं शहर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस पावन अवसर पर सर्व धर्म हजरत दुल्हा बादशाह की दरगाह  उर्स कमेटी द्वारा सभी से अपील की गई है कि  अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

Previous articleवरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय चंद्रकांत दासवानी के जन्मदिन पर दिन भर सीवन से निकलती रही जलकुंभी
Next articleचर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता