वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय चंद्रकांत दासवानी के जन्मदिन पर दिन भर सीवन से निकलती रही जलकुंभी

Join Us

 गौमाता की हुई पूजा ,खाना बनाकर लाए समाज सेवी प्रदीप साहू
15 वें दिवस पर सन साइन स्पेशल अकादमी के संचालक संजय शर्मा एवं अर्चना शर्मा ने हुए उपस्थित

आज दिन शुक्रवार को सुबह जल्दी सीवन पुत्र और सीवन  योद्धा पहुंच गए हनुमान फाटक धाम और दूसरा जलाशय का जो निर्माण हो रहा है उसमें से बची हुई जलकुंभी को लगे निकालने इसी बीच सीवन पुत्र राजकुमार सोनी हमेशा की तरह तट पर पड़े  कचरा, पूजन सामग्री को उठाकर डस्टबिन में डालने लगे तभी सिवन पुत्र मुकेश राय, प्रकाश यादव, कैलाश चौहान, वैभव राठौर, जगदीश वर्मा, लक्ष्मण चौकसे से आदि पहुंच गए सिवन मां की सेवा करने हेतु दिन भर लगभग 17 ट्रॉली जलकुंभी को निकाल कर लगभग दूसरा जलाशय भी कर दिया है तैयार

यह जीवन पुत्र एवं सिवन योद्धा की मेहनत का नतीजा है लगातार जन सहयोग मिल रहा है समाजसेवी व प्रॉपर्टी डीलर संजय जोशी के द्वारा सिवन उद्धार में 10 सिवान योद्धा की व्यवस्था की गई,सत्य साईं यूनिवर्सिटी के  प्रोफेसर अंकित जोशी ने भी पांच सेवन योद्धा की व्यवस्था में अपना योगदान दिया साथ ही सनशाइन स्पेशल एकेडमी के संजय शर्मा ने भी अपना योगदान दिया उन्होंने भी पांच सिवन योद्धा की व्यवस्था की, मनोहर सोलंकी, सोलंकी रेडीमेड ने भी दो सिवा
न योद्धा की व्यवस्था की साथ ही  वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दासवानी बल्लू भैया के जन्मदिन पर पांच सीवन योद्धा की व्यवस्था की गई और इसके साथ ब्लू स्टार होटल भोपाल नाका की तरफ से पांच सेवन योद्धा की व्यवस्था की गई दूसरी तरफ इंदौर से भी मदद का हाथ बड़ा देवराज कुमावत डी के कंस्ट्रक्शन एंड एसोसिएट,इंदौर ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए तीन सीवन योद्धाओं की व्यवस्था के लिए योगदान दिया,सांची के शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र यादव ने 5 सीवन योद्धा की व्यवस्था की
आज फिर से सिवान योद्धा ऑन का सम्मान रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि सनशाइन स्कूल ब्रह्मपुरी के संचालक संजय शर्मा और उनकी धर्मपत्नी अर्चना शर्मा उपस्थित हुए, साथी माधव आश्रम से जुड़े शैलेंद्र चंदेल का चुकी जन्मदिन था वह भी उपस्थित हुए साथ में समाजसेवी श्रीमती हेमलता राठौर वह समाजसेवी प्रदीप साहू की उपस्थित हुए साहू जी की तरफ से सभी सेवन योद्धाओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई
सभी मुख्य अतिथियों ने सिवान योद्धाओं का स्वागत एवं सम्मान फूल माला तथा दुपट्टा उड़कर किया इस अवसर पर सिवान पुत्र प्रदीप चावड़ा, मुकेश राय, दीपक केवट, प्रकाश यादव, कैलाश चौहान, लक्ष्मण चौकसे,  जगदीश वर्मा, लोकेश सोनी, सुधीर सोनी, अशोक खत्री, सुरेश भगत, अशोक नामदेव, वैभव राठौर आदि उपस्थित हुए

Previous articleविश्व विरासत दिवस पर विशेष, हमारी विरासत हमारी धरोहर, हमारी पहचान
Next articleसर्व धर्म हजरत दुल्हा बादशाह दरगाह पर 58 उर्स 5 से 7 मई तक