आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। इसके साथ घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ राशि: वृष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनाकर हल भी निकाल लेंगे। आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज परिवारजनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा मेडिटेशन आदि का सहारा लें। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। अनुभवी लोगों से मेल मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। आज परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक होगा। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कई तरह की गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर लें। आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी और किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। समय के अनुसार ही निर्णय लें।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाएं। ज्यादा मेहनत की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, उचित भोजन का ध्यान रखें। आज व्यायाम करें इससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। आज अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्च पर भी नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक ना करें। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। आज उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समय बीतेगा, इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है। आज अपने व्यवसाय की गतिविधियों में भी बदलाव करेंगे।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी और उनके मार्गदर्शन में आप खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। आज नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास ना करके अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। आज व्यर्थ के खर्चो पर काबू रखना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं खालीपन का एहसास रहेगा।
मीन राशि:मीन राशि वालों आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुनें और सुलझाएं, इससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

Previous articleइच्छा-मृत्यु की प्रक्रिया
Next articleनहीं बदले हैं गैस रिफिल बुकिंग के नियम, घबराने की जरूरत नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय