शहीद दिवस पर पदयात्रा का हुआ आयोजन, सैंकड़ों युवाओं ने ली शपथ

Join Us

सीहोर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार उप निदेशक निक्की राठौर के निर्देशन में माय भारत सीहोर के अंतर्गत हिताय यूथ क्लब के सहयोग से शहीद दिवस के अवसर पर पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसका समापन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर में किया गया। पदयात्रा के पश्चात् कुंवर चैनसिंह सभागार में युवाओं ने शपथ ली कि वे शहीदों का सम्मान एवं उनके आदर्शों का अनुसरण करेंगे तथा राष्ट्र के प्रति आत्मसमर्पण की भावना को बनाएं रखेंगे। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जैन एवं शासकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार साहू को उत्कृष्ट सहयोग हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सहभागी युवाओं को प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से हिताय के निदेशक उमेश पंसारी, प्रकाश, महेंद्र बघेल, ममतेश पवार, दुष्यंत कौल, देवेंद्र वरवड़े, नौरारूथ कुमार, पूर्णिमा परिहार सहित अन्य शिक्षक स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous articleकलेक्टर के.बालागुरु को तरूण खटीक के हत्यारों को फांसी दिये जाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Next articleगैस संकट के अभी शुरुआती दिन