सीहोर। दिल्ली के उत्तम नगर के जे.जे. कॉलोनी निवासी तरूण खटीक हत्या मामले में पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिये अनुसूचित जाति खटीक समाज ने आज दिनांक 24 मार्च, मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सीहोर जिले के कलेक्टर के.बालागुरु को सौंपा। भारतीय खटीक समाज जिला सीहोर के अध्यक्ष नरेन्द्र खत्री के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसका वाचन खटीक समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सोनकर ने किया। इस अवसर पर सुनील धाड़ी ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में सर्व समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होकर हिन्दु समाज एकता की मिशाल पैश की। सभी लोगों द्वारा बस स्टेण्ड के स्थानीय पार्क में एकत्रित होकर रैली के रूप में सीहोर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। खटीक समाज ने बताया कि दिनांक 4 मार्च 2026 को होले जैसे पवित्र सौहार्दपूर्ण त्योहार को एक मुस्लिग वर्ग के लोगों के द्वारा खुनी मातम में बदल दिया। समाज की एक बच्ची द्वारा होली खेलते हुए फैका गया पानी का गुब्बारा मुस्लिम समूदाय को इतना नगवारा गुजरा कि बच्ची के पुरे परिवार के साथ मुस्लिम समाज द्वारा बेरहमी से मारपीट करते हुए खटीक समाज के 26 वर्षीय युवा तरूण को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे लोग देश के लिये नासूर है, जो अन्य धर्मो की धार्मिक भावनाओं का आदर सम्मान ना करते हुए देश के भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाडऩे में लगे हुए हैं। ज्ञापन के माध्यम से खटीक समाज ने मांग करते हुए बताया कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाये तथा मृतक के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए सरकारी नौकरी दी जावे एवं पीडि़त परिवार का पक्का मकान बनाते हुए रक्षा के लिये लायसेंस दिया जावे और घटना के आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जावे। ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से रामदुलारे सोनकर, श्याम सोनकर, सुनील धाड़ी, पूर्व पार्षद नरेन्द्र खंगराले, पूर्व पार्षद आरती खंगराले, नरेन्द्र खत्री, सीताराम सोनकर, केवलराम सोनकर, सुन्दर सोनकर, गोविन्द लोहानिया, पंकज शर्मा, दीपक सोनकर, सुदीप दुबे, पप्पु धाड़ी, रविन्द्र धाड़ी, मनोज मामा धाड़ी, राजेन्द्र जायसवाल, इंजि.जितेन्द्र सिंह, सुरेश गोस्वामी, मोनू सोनकर, मुकु ल सोनकर, जाहिल सोनकर, छोटू सिलावट, आकाश राठौर, रवि राठौर, राहुल सोनकर, आशीष सोनकर, अचल सोनकर, सोनू सोनकर, यश सोनकर सहित बड़ी संख्या में खटीक समाज के पदाधिकारी व नागरिकगण उपस्थित रहे।








