आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

Join Us

नर्मदापुरम/ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5 से 8 वर्ष के समस्त बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम (शहरी) अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ग्वालटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 126 में आयोजित विद्यारंभ कार्यक्रम के दौरान 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत कराई गई। कार्यक्रम में पार्षद श्री नरेन्द्र पटेल, पार्षद श्रीमती वंदना चुटिले, पार्षद श्रीमती सिमरन रैकवार, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रजनी यादव, श्रीमती उषा अग्रवाल एवं श्रीमती सुचित्रा यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही पी.एम.श्री स्कूल ग्वालटोली की प्राचार्य श्रीमती आशा मांडले, महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव एवं पर्यवेक्षक श्रीमती लता नागराज मैश्राम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, शाला की शिक्षिकाएं, बच्चे एवं उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करें और उन्हें विद्यालय से जोड़कर रखें।

Previous articleश्रीरामनवमी पर नर्मदापुरम् में भव्य ‘आविर्भाव समारोह’ का आयोजन 27 मार्च को
Next articleअग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन