आज से भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

Join Us

सीहोर। जायसवाल परिवार के औंकार प्रसाद जायसवाल एवं समस्त सनातन प्रेमी भक्तजन तत्वाधान में शहर के महिला घाट गंगेश्वर महादेव शनि मंदिर परिसर नदी चौराहे पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ब्रह्मलीन श्री त्यागी महाराज के शिष्य महंत उद्धव दास महाराज के मुखरविन्द द्वारा गुरुवार से 18 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जायसवाल परिवार की ओर से बताया कि कथा का शुभारंभ गुरुवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे गंगा आश्रम स्थित होटल सविराज से आरंभ होकर कथा स्थल शहर के महिला घाट गंगेश्वर महादेव शनि मंदिर परिसर नदी चौराहे पर पहुंचेगी और उसके उपरांत प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक जारी रहेगी। समस्त सनातन प्रेमी भक्तजन कथा श्रवण करने की अपील की है।

Previous articleसेवादल अध्यक्ष खंगराले ने कलेक्टर से की शिकायत
Next articleहमारे मध्यप्रदेश में जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं बेटियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव