ट्रेन दुर्घटना में मजदूर हम्माल की मृत्यु
जिला चिकित्सालय की लापरवाही से पीडि़त परिवार को नही मिली पीएम रिपोर्ट
सीहोर। सेवादल कांगे्रस के जिलाध्यक्ष तत्का.पार्षद नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक द्वारा प्रत्येक मंगलवार को होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के.बालागुरु को शिकायत पत्र देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 26 फरवारी 2026 को फरेला कॉलोनी निवासी मजदूर हम्माल कमलसिंह लोधी पिता स्वर्गीय छोटे लाल लोधी की गल्ला मण्डी से मजदूरी कर लौटते समय रैल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिनका जिला चिकित्सालय में डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा दिनांक 27 फरवरी को पीएम किया गया। तभी से पीडि़त परिवार पीएम रिपोर्ट प्राप्त करने के लिये जिला चिकित्सालय के चक्कर लगा रहा है। किन्तु पीडि़त परिवार को पीएम रिपोर्ट प्राप्त नही हुई। परिवार को शासकीय कार्य में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, अंतेष्ठि की राशि, क्लेम की अन्य राहत राशि प्राप्त हेतु तथा अध्ययनरत बच्चों को स्कालरशिप के फार्म में दस्तावेज की अत्यधिक आवश्यकता है, जिसे लेकर खंगराले कलेक्टर से मिले तथा पीडि़त परिवार की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार डेहरिया एवं सिविल सर्जन डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव को तत्काल पीएम रिपोर्ट पीडि़त परिवार को सिटी कोतवाली के माध्यम से प्रदान कराये जाने के निर्देश दिये गये। खंगराले द्वारा जिला चिकित्साल की उक्त गंभीर लापरवाही व इस प्रकार की पुर्नवृत्ति को रोके जाने की तत्काल मांग की गई है।







