श्री राम नवमी शोभा यात्रा के भविष्य राठौर अध्यक्ष नियुक्त

Join Us

सीहोर । अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रीराम भक्त हनुमान मित्र मण्डल के तत्वाधान में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर भव्य श्रीराम नवमी शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसके निमित शोभा यात्रा के रूप रेखा हेतु विशाल बैठक का आयोजन ०१ मार्च को स्थानीय राष्ट्रीयवीर दुर्गादास राठौर धर्मशाला, जोगी मोहल्ला गंज, सीहोर
में किया गया था जिसमें सबकी उपस्थिती में भविष्य राठौर को श्री राम नवमी शोभा यात्रा का भविष्य राठौर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस दौरान भविष्य राठौर में समस्त शहरवासियों नगरवासियों से इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है एवं धर्म लाभ अर्जित करने  कि बात कही है । भविष्य राठौर की नियुक्ति पर
भीम व्यायाम शाला, माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति एवं केसरी नंदन झंडा उत्सव समिति गंज, सीहोर एवं समस्त सकल हिन्दू समाज ने शुभकामनाएँ दी है ।

Previous articleमध्य पूर्व में युद्ध के बीच गृह मंत्रालय का राज्यों को अलर्ट, विरोध प्रदर्शनों पर सतर्क रहने के निर्देश
Next articleपीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से की मुलाकात