राहुल गांधी समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कोटा से हिरासत में लिया

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला वीडियो अपलोड करने वाले एक आदमी के राजस्थान पुलिस ने कोटा से हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, वीडियो में खुद को राज सिंह बताने वाला आदमी करणी सेना का प्रवक्ता है और उसने हाल ही में लोकसभा में हुई एक घटना को लेकर भी धमकियां दी थीं।करणी सेना के कार्यकर्ता, संसद के हाल ही में खत्म हुए बजट सेशन के पहले हिस्से के दौराव 25 कांग्रेसी सांसदों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ की कई गाली-गलौज से नाराज थे।कथित वीडियो में राज सिंह ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो वो सांसदों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ करेंगे। उन्हेंने सीधे राहुल गांधी को धमकी देते हुए कहा, अगर ऐसी घटना दोबारा हुई, तो हम उन सांसदों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ करेंगे। मेरा मानना है कि यह घटना राहुल गांधी के आदेश पर हुई है। राहुल गांधी, ध्यान से सुन लो, अगर ऐसी घटना दोबारा हुई, हम तुम्हें तुम्हारे घर में घुसकर गोली मार देंगे।
00

Previous articleफ्रांस के राष्ट्रपति ने की भारत के तकनीकी समावेशन की प्रशंसा और कहा एआई के युग में एकजुटता जरूरी
Next articleमध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र-इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग पर हंगामा