पटना (आरएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार को कमजोर मुख्यमंत्री तक बता दिया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा , बिहार में लगातार अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। खासकर छोटी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कई घटनाएं हो रही हैं। नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत का मामला ठंडा ही नहीं हुआ कि दरभंगा में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। कई जिलों से मामले सामने आए हैं। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन सभी मामलों को लेकर राजद सरकार से सवाल कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस सवाल को सदन में भी उठाया। सरकार इन प्रश्नों का जवाब देने के बजाय जिस तरह की भाषा का उपयोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, वह सही नहीं है। ऐसी भाषा देखकर लोगों का मन और बढ़ता है। राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि घटनाओं को रोकने और जवाब देने के बजाय सरकार को इस तरह की बातें करना किसी मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति के लिए सही है।
पूर्व महिला मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत और उम्र को लेकर भी सवाल उठाए।








