मप्र की तीन विभूतियों को पद्मश्री

Join Us

 नागर, रैकवार और पंत होंगे राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित
भोपाल (ए) । गणतंत्र दिवस-2026 की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की सूची घोषित की है, जिसमें 45 नामों का चयन गुमनाम हीरोज के रूप में किया गया है। इस वर्ष मध्य प्रदेश की तीन प्रतिष्ठित विभूतियों मोहन नागर, भगवानदास रैकवार और कैलाश चंद्र पंत को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है। ये पर्यावरण, कला और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए चुने गए हैं। वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार और सांस्कृतिक चिंतक कैलाशचन्द्र पंत हिंदी साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में दशकों से सक्रिय रहे हैं। प्रदेश के सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्यरत पर्यावरण कार्यकर्ता मोहन नागर को वर्ष 2026 के पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और समग्र पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में उनके दशकों लंबे योगदान ने न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को मजबूती दी है, बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है। 23 फरवरी 1968 को जन्मे मोहन नागर, स्व. भवरलाल नागर और स्व. गुलाबदेवी नागर के सुपुत्र हैं। उन्होंने विक्रम यूनिवर्सिटी, उज्जैन से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की। वर्तमान में वे बैतूल स्थित भारत भारती आवासीय विद्यालय परिसर में निवासरत हैं।

Previous articleगणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में बड़ी साजिश की आशंका पर पुलिस का प्रहार, 94 ठिकानों पर रेड; हथियार और ड्रग्स के साथ 70 गिरफ्तार
Next articleसोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं