जम्मू-कश्मीर के डोडा में हादसा: सेना का बुटेलप्रुफ वाहन 200 फीट गहरी खाई गिरा, दस जवानों की जान गई…सात घायल

Join Us

जम्मू ,(आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए सडक़ हादसे में सेना के दस जवानों की जान चली गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। जानकारी पर सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। मौके से दस जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सात जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेट-प्रूफ वाहन, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया।

Previous articleभोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला,पहले पूजा और फिर नमाज के बाद पुन: हो सकेगी पूजा, समय तय
Next article77वें गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली अलर्ट, दिल्ली पुलिस के पोस्टर्स में दिखा एक्यूआईएस आतंकी मोहम्मद रेहान