दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज, गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 313 रहा

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। दिल्ली में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि अधिकतम तापमान के करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पालम में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि लोधी रोड में यह 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। रिज स्टेशन ने 9.2 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया जो सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि आयानगर में यह 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आद्र्रता 100 प्रतिशत रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को मध्यम कोहरा रहने और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Previous articleसावधान! साल में 5 बार तोड़ा ट्रैफिक नियम तो छिन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र ने बनाए नए नियम
Next articleभोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला,पहले पूजा और फिर नमाज के बाद पुन: हो सकेगी पूजा, समय तय