दर्दनाक हादसा : नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत; एक महिला घायल

Join Us

सोलापुर, (आरएनएस)। महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद दुखद सडक़ हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में सोलापुर-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मोहोल क्षेत्र के देवदरी पाटी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग पनवेल से अक्कलकोट देवदर्शन के लिए जा रहे थे। रात करीब 12 बजे चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही पांच लोगों की जान चली गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
इसी बीच एक और दर्दनाक सडक़ हादसा राजस्थान के उदयपुर से सामने आया है। शनिवार तडक़े पुराने अहमदाबाद हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा सवीना थाना क्षेत्र के नेला तालाब के पास हुआ। सभी मृतक उदयपुर के रहने वाले थे। पुलिस घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के साथ-साथ हादसे की जांच में जुटी हुई है।

 

Previous articleपीएम मोदी ने रखी काजीरंगा कॉरिडोर की नींव, कहा- असम की प्रगति से मजबूत हो रही भारत की ग्रोथ स्टोरी
Next articleराफेल को बड़ा झटका, इस देश ने लास्ट मिनट में रद्द की 29,000 करोड़ की डील, जानें क्या रही वजह