सिंगापुर कोर्ट में खुलासा: जुबीन गर्ग ने नशे में लाइफ जैकेट पहनने से किया था मना, बेहोश होकर पानी में डूबे थे सिंगर

Join Us

नई दिल्ली (ए)। सिंगापुर की एक कोरोनर कोर्ट में बुधवार को मशहूर भारतीय सिंगर और गीतकार जुबीन गर्ग की मौत के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि पिछले साल सितंबर में लाजरस आइलैंड के पास डूबने से पहले जुबीन गर्ग बहुत ज्यादा नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से साफ इनकार कर दिया था। 52 वर्षीय सिंगर 19 सितंबर 2025 को एक यॉट पार्टी में शामिल थे, जहां यह हादसा हुआ। उन्हें अगले ही दिन सिंगापुर में आयोजित होने वाले ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ में परफॉर्म करना था।चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य जांच अधिकारी ने कोर्ट में बताया कि सिंगर ने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे उतार दिया। जब उन्हें दोबारा दूसरी जैकेट दी गई, तो उन्होंने उसे पहनने से मना कर दिया। अधिकारी ने गवाहों के हवाले से बताया कि उस वक्त गर्ग नशे की हालत में थे। कई लोगों ने उन्हें यॉट की तरफ तैरने की कोशिश करते हुए देखा, लेकिन तभी वे अचानक बेहोश हो गए और उनका चेहरा पानी में डूब गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें यॉट पर वापस लाया गया और सीपीआर (ष्टक्कक्र) दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उसी दिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कोर्ट को यह भी बताया गया कि सिंगर को हाइपरटेंशन और मिर्गी (श्वश्चद्बद्यद्गश्चह्य4) की पुरानी बीमारी थी और 2024 में उन्हें आखिरी बार दौरा पड़ा था।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना वाले दिन उन्होंने अपनी रेगुलर दवा ली थी या नहीं, क्योंकि चश्मदीदों के बयान इस बात को साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं थे। सिंगापुर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है।

 

Previous articleचाइनीज मांझे में उलझने के बाद बाइक से गिरा युवक,14 टांके लगे
Next articleकलकत्ता हाईकोर्ट ने मानी ईडी की बात, ममता की याचिका पर अब नहीं होगी सुनवाई