छिंदवाड़ा (आरएनएस)। जिले के गुरैया बायपास पर सोमवार शाम को चाइनीज मांझे एक युवक का गला बुरी तरह कट गया। बाइक से गिरने के कारण उसके कंधे की हड्डी और एक पसली भी टूट गई है। युवक को गंभीर हालत में एक निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक राहुल बट्टी (24) अपने पिता रामदयाल बट्टी को लेने जा रहा था। गुरैया बायपास पर वह सडक़ पर फैले चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा उसकी गर्दन पर लिपट गया, जिससे गर्दन कट गई। इस दौरान संतुलन बिगडऩे से वह बाइक से गिर पड़ा और हड्डी-पसली भी टूट गई। अस्पताल के डॉक्टर मनन गोगिया ने बताया कि राहुल की गर्दन में गहरी चोट है।








