शहर के चर्च मैदान पर रोमांचक मुकाबले में सीहोर बिल्डअप की टीम ने बालाघाट को 2-1 से हराकर किया प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश

Join Us

सीहोर की ओर से पियुष थापा ने किए अब तक 10 गोल, सीहोर टीम अब तक 10 मैचे जीते
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता के रोमांचक सेमीफाइनल में सीहोर बिल्डप की टीम ने बालाघाट को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। इस रोमांचक मुकाबले में अब तक 10 गोल करने वाले स्ट्राइकर फुटबाल खिलाड़ी पियुष थापा ने एक गोल किया था। वहीं खेलो एमपी के एक मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया। मैच के अंत में जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मैच के प्रभारी आनंद उपाध्याय, मनोज दीक्षित मामा, कमलेश अग्रवाल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को दोपहर में एमपीपीएल का सेमीफाइनल मैच सीहोर-बालाघाट की टीम के मध्य खेला गया था। पहले पांच के अंतराल में सीहोर की ओर से स्ट्राइकर पियुष थापा ने गोल कर शुरूआत दी। इसके पश्चात बालाघाट की टीम के संजय ने एक गोल किया। वहीं मैच के अंतिम समय में सीहोर की ओर से अर्जुन सिंह गौतम ने एक गोल कर सीहोर टीम को 2-1 से विजय दिलाई। इसके अलावा खेलो एमपी के अभ्यास मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से अराफात ने एक गोल किया।

Previous articleविराट हिंदू सम्मेलन, तीन स्थानों से विशाल कलश यात्रा
Next articleविश्व सहायता दिवस पर राठौर क्षत्रीय समाज व महिला मण्डल ने जरुरतमंद नागरिकगणों को सम्मान के साथ किये गर्म वस्त्र भेट