14 वर्षों से भय और भ्रष्टाचार, बंगाल की पहचान बना हुआ है : अमित शाह

Join Us

कोलकाता (आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिन के दौरे पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा आज 30 दिसंबर हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। आज ही के दिन 1943 में बंगाल के सुपुत्र और देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में पहली बार आजाद भारत का झंडा फहराने का काम किया था। हमारे आजादी के संग्राम का ये बहुत महत्वपूर्ण मकाम था। आज जब हम पीछे मुड़ कर देखते हैं तो बंगाल के लिए भी आज से लेकर अप्रैल तक का समय बहुत महत्वपूर्ण है। अप्रैल में बंगाल के विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ की जगह विरासत, विकास और गरीब कल्याण की एक मजबूत सरकार बनाने का बंगाल की जनता का संकल्प दिखाई पड़ता है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ममता बनर्जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के कारण पूरे पश्चिम बंगाल में विकास थम गया है। मोदी जी द्वारा शुरू की गई सभी फायदेमंद योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट का शिकार हो गई हैं। पिछले 14 सालों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान बन गए हैं… 15 अप्रैल 2026 के बाद, जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, तो हम बंग गौरव और बंग संस्कृति को फिर से जि़ंदा करेंगे… यह बंग भूमि हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा का गठन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था, जो यहां के एक बड़े नेता थे।

Previous articleदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और कोहरे का डबल अटैक: विजिबिलिटी शून्य, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Next article31 दिसंबर को शाम 7 बजे से कनॉट प्लेस में वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी