नईदिल्ली(आरएनएस)।भारत की स्वदेशी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस अब अपनी पहुंच बढ़ा रही है। खासकर दक्षिण-पूर्व एशिया में इसकी पहुंच तेजी से बढ़ रही है। फिलिपिंस को मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति होने और वियतनाम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद अब क्षेत्र के कई अन्य देशों की भी इस घातक मिसाइल को खरीदने के लिए भारत के साथ बातचीत अंतिम चरण में है।’ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इस मिसाइल को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलचस्पी बढ़ी है। जोशी ने बताया कि जब ये मिसाइलें बनाई गई थीं, तब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी किसी स्थिति की कल्पना नहीं की गई थी। इनमें से कुछ मिसाइलें तो 10, 15 या 20 साल पुरानी हैं।उन्होंने बताया कि दशकों पहले निर्मित होने के बावजूद ये मिसाइलें पूरी तरह भरोसेमंद रहीं और जैसे ही इन्हें स्टोरेज से निकालकर दागा गया, इन्होंने बिल्कुल सटीक निशाना लगाया। इसका पूरा श्रेय नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (हृष्ठञ्ज) तकनीक को जाता है। उन्होंने कहा, ‘किसी भी उत्पाद के लिए हृष्ठञ्ज बहुत अहम भूमिका निभाती है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कभी उम्मीद नहीं की गई थी।








