कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ी, बंगले के बाहर बेरीकेडिंग

Join Us

 केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
भोपाल (ए)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से इनपुट प्राप्त हुआ था। उसके बाद शुक्रवार की रात शिवराज सिंह चौहान के बंगले के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस फोर्स को बढ़ाया गया है। 74 बंगले स्थित उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। इसके बाद भी जिस तरह से उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उसको लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं। भारत में जेड प्लस सुरक्षा को सबसे ऊंची श्रेणी की सुरक्षा माना जाता है। इसमें एनएसजी के कमांडो सुरक्षा में लगे रहते हैं। 55 से ज्यादा प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी हर समय उनके आसपास तैनात होते हैं। गृह मंत्रालय के इनपुट पर सुरक्षा व्यवस्था को बढाए जाने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में किसान आंदोलन और खाद को लेकर जिस तरह से प्रदर्शन हो रहे हैं। उसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया हो? इसके साथ ही भाजपा मैं आंतरिक चर्चाओं के अनुसार जिस तरह से देश में विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ आक्रमक हो रहे हैं।

 

Previous articleप्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleपरिवार के साथ शादी से लौट रहे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई