आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल, सीहोर द्वारा सहोदय इंटरस्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन आईईएस कैंपस में किया गया। यह सांस्कृतिक विविधता और प्रतिभा का एक शानदार उत्सव था जिसमे अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस दिखाए और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आईईएस पब्लिक स्कूल सहोदय इंटरस्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. अभिनंदना शर्मा, सीएसपी सीहोर, मुख्य अतिथि साथ ही अंतर्राष्ट्रीय कथक कलाकार सुश्री वी अनुराधा सिंह एवं लोक नृत्य विशेषज्ञ और डांस गुरु डॉ. रूपाली सोनी ने परफॉर्मेंस को जज किया। प्रतियोगिता मई सभी स्कूल के छात्रों ने शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुतिया दी एवं उपसतिथ सभी दर्शकों का मन मोह लिया वही समापन पर जूरी मेम्बर द्वारा बोनी फोई को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोपाल को विजेता आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल को दुतिय एवं लूर्दमता सीहोर को तीसरा पुरस्कार के साथ ओलंपस विदिशा को विशेष पुरस्कार के अवॉर्ड से नवाजा गया।
आईईएस पब्लिक स्कूल सहोदय इंटरस्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता के अंत में प्रोफ मनीषा कव्थेकर, ग्रुप डाइरेक्टर आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा ने सम्मानित मुख्य अतिथि, जूरी सदस्यों, मेहमानों और प्रतिभागियों का इस कार्यक्रम को शानदार सफल बनाने के लिए आभारी है उनका आभार व्यक्त किया एवं सभी सम्मानित आतिथिओ को स्कूल द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया। साथ ही सभी स्कूल के साथ आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल को दुतिय पुरस्कार जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाए दी।








