नर्मदापुरम। वृंदावन से आई बृज की प्रसिद्ध राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मंडली द्वारा स्वयंवरम गार्डन में रासलीला का शुभारंभ हो गया है। रासलीला आयोजन के प्रथम दिवस शनिवार को गौमय लीला का मंचन किया गया। लीला के पहले रास हुआ, जिसमें भगवान कृष्ण राधा रानी से विनय करते हुए नित्य रास में पधारने का के लिए कहते हैं, राधारानी पधारो आज कुंजन में। इस भजन से पूरा वातावरण रसमय हो गया। लीला के प्रथम दिवस ही लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। लीला का मंचन देर रात तक चला और कृष्ण रस की वर्षा होती रही। लीला का आयोजन रविवार से शाम 7 से आरंभ होगा। लीला का आयोजन समेरिटन्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा किया जा रहा है।
कड़कड़ाती ठंड में दर्शकों को आ रहा भगवान की लीलाओं का आनंद
पौष माह की कड़कड़ाती ठंड में श्रद्धालुओं का रासलीला के प्रति प्रेम देखा जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण की पूजन अर्चन व उनकी बाल लीलाओं से रासलीला का शुभारंभ हो गया है। रासलीला 20 दिसम्बर तक जारी रहेगी। रासलीला के आयोजक जगन्नाथ मंदिर के ठाकुर राजा और सेमेरिटंस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण की पूजन अर्चन व आरती की। वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला के रासाचार्य फतेह कृष्ण शर्मा और उनके साथी श्रीराधा जन्म, गोमय श्रृंगार, सुदामा चरित, कंस वध, मुद्रिका चोरी सहित भगवान कृष्ण के चरित्र पर आधारित अन्य लीलाओं का मंचन होगा। रासलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। डॉ शर्मा ने सभी श्रद्धालु भक्तों से भगवान कृष्ण की लीलाओं के दर्शन कर पुण्य लाभ लेने का आव्हान किया है।






