श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ आज, बड़ी संख्या में होंगे मूल पाठ

Join Us

मां नर्मदा का अभिषेक कर विवेकानंद घाट से निकलेगी कलश यात्रा

19 दिसंबर तक जारी रहेगा यह दिव्य अनुष्ठान

नर्मदापुरम। महर्षि याज्ञवल्क्य सनातन कल्याण समिति के तत्वावधान में आज से गीता मैरिज पैलेस आईटीआई रोड पर श्रीमद भागवत कथा सामूहिक मूलपाठ का शुभारंभ होगा। जहां वृंदावन धाम से पधारे सैकड़ों ब्राह्मण सस्वर श्रीमद भागवत महापुराण का मूल पाठ करेंगे। जो यजमानों के पितरों को समर्पित रहेंगे। वहीं समिति द्वारा एक पाठ अतृप्त आत्माओं तथा देश की रक्षा में शहीद सैनिकों की आत्मशांति हेतु समर्पित किया जाएगा। शनिवार को विवेकानंद घाट पर 101 लीटर शुद्ध देशी गाय के दूध सहित समस्त साहित्यों के साथ मां नर्मदा का अभिषेक कर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा प्रातः 9 बजे शुरू होकर कथा स्थल पहुंचेगी। प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा व्यास आचार्य पं अविनाश मिश्रा द्वारा भगवत्प्रेमियों को भागवत कथा रसास्वादन कराया जाएगा। कथा में प्रतिदिन प्रसंगों के अनुरूप भगवान की सुंदर झाकियों का दर्शन कराया जाएगा। महर्षि याज्ञवल्क्य सनातन कल्याण समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। समिति के पं दिनेश तिवारी ने बताया कि यह अनुष्ठान 19 दिसंबर तक जारी रहेगा।

Previous articleदेश के कर्ताधर्ताओं को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना चाहिए-दीक्षित
Next articleस्वयंवरम गार्डन में रासलीला महोत्सव आज से