देश के कर्ताधर्ताओं को गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना चाहिए-दीक्षित

Join Us

नर्मदापुरम। संस्कार और संस्कृति के इस देश में जहां गौ माता को पूजनीय कहा जाता है वहीं लाखों करोड़ों रुपए का गौमास निर्यात किया जाता है। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए संस्था के संरक्षक कृपाल सिंह राजपूत अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की कल्पना करने वाले क्या गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की पहल नहीं कर सकते क्या गौशाला के नाम से निर्धारित गौशाला होने के उपरांत भी सैकड़ो गौ माता सड़कों पर घूमती देखी जा सकती है। शासन एवं सरकार की नीतियां जनमानस के लिए एक चिंता का विषय होना चाहिए सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्य अशोक दिबोलिया लखन रघुवंशी मोहम्मद अकरम खान डॉ सुरेंद्रजीत सिंह जयशंकर आजाद तिवारी ललित मोहन यादव केएन त्रिपाठी बद्री प्रसाद डॉ प्रदीप जैन ओपी तिवारी अशोक परसाई महेश शर्मा केके शर्मा आशीष तिवारी प्रदीप द्विवेदी रमेश सोनी रमेश गोप्लानी अनूप दुबे ओमप्रकाश मालवीय किरण शर्मा जयबाला निगम सहित अन्य सदस्यों ने सरकार एवं प्रशासन में बैठे कर्ताधर्ता से गौ माता के संरक्षण की मांग करते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का अनुरोध किया है।

Previous articleब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान देने वाले आईएएस का नया वीडियो, बोले- हर घर से निकलेगा एक संतोष वर्मा
Next articleश्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ आज, बड़ी संख्या में होंगे मूल पाठ