अजीबो-गरीब लव जिहाद मामले में मुस्लिम धर्म अपनाने वाले युवक ने की धर्म वापसी

Join Us

भोपाल(ए)। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना इलाके में सामने आये एक अजीबो-गरीब धर्म परिवर्तन के मामले में पहले अपना धर्म परिवर्तित करने वाले युवक शुभम गोस्वामी ने सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हिंदू धर्म में वापसी कर ली। उसने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती से शादी करने के लिये अपना धर्म बदल लिया था, लेकिन बाद में उसने लडक़ी के परिजनो पर धोखे और दबाव से धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर करवाई थी। इसके बाद उसने वापस सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। गुफा मंदिर में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ शुद्धिकरण की विधि कराते हुए उसकी धर्म वापसी कराई गई।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना इलाके में रहने वाले शुभम गोस्वामी, ने शिकायत दर्ज कराई है, कि क्षेत्र में ही रहने वाली एक मुस्लिम लडक़ी से उसका संबंध था। इसकी जानकारी लगने पर लडक़ी के परिवार वालों ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसमें वह चार माह तक जेल में रहा। बाद में मामले की पेशी के दौरान उसकी मुलाकात लडक़ी के पिता से हुई। पिता ने उसे झांसा देते हुए कहा कि यदि वह उसकी बेटी से शादी करना चाहता है, तो मुस्लिम धर्म अपना ले तब वह उसकी शादी कर देंगे। आरोप है, कि यही बात लडक़ी के भाई और मां ने भी कही थी। उनकी बातों में आकर युवक ने धर्म परिवर्तन कर लिया और इस्लाम धर्म का पालन करने लगा। काफी समय बीत जाने पर जब उसने शादी करने की बात कही तब लडक़ी के पिता भाई और मां ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक में थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर लडक़ी के पिता, मां और भाई के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया था।
मंत्री सांरग को बताई थी आपबीती
बाद में शुभम ने 29 नवंबर को मंत्री सारंग के जनदर्शन में पहुंचकर अपनी सारी आपबीती बताई थी। मंत्री के अनुसार, युवक ने आरोप लगाया कि दबाव डालकर मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा गया, प्रेम-जाल में फंसाया और जमात में भेजा गया। मंत्री ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और तीन आरोपी जेल में हैं।

Previous article56 लाख बच्चे गायब, बजट 7,000 से 37,000 करोड़, फिर भी बच्चे भूखे और स्कूल खाली क्यों? : जीतू पटवारी
Next articleजेल में बंद इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पाकिस्तानी सांसदों ने सेना का किया समर्थन