05 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
नर्मदापुरम/ सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा विधायक निधि से जनपद पंचायत सोहागपुर में 02 निर्माण कार्यो के लिए 05 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि से ग्राम पंचायत कलमेशरा के ग्राम हीरापुर विकासखण्ड सोहागपुर में हनुमान मंदिर के पास छत निर्माण के लिए 03 लाख रूपये तथा ग्राम बम्होरीखुर्द विकसखण्ड सोहागपुर में पंचायत भवन के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 02 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।






