05 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
नर्मदापुरम/ सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा विधायक निधि से जनपद पंचायत माखननगर में 06 निर्माण कार्यो के लिए 05 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि से ग्राम पंचायत नयामाना के ग्राम नयारोरीघाट में सार्वजनिक चबूतरे पर कक्ष निर्माण के लिए 02 लाख रूपये, ग्राम माल्हनवाडा विकासखण्ड माखननगर के हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा पर छत निर्माण के लिए एवं ग्राम झालरससेठ विकासखण्ड माखननगर में माता मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरे पर छत निर्माण के लिए क्रमश: 01-01 लाख रूपये, तथा ग्राम नगवाडा विकासखण्ड माखनगर में दुर्गा मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण, ग्राम पंचायत नयामाना के ग्राम वदकछार में सार्वजनिक चबूतरे पर टीन शेष निर्माण एवं ग्राम पंचायत शिवपुर के ग्राम सिमरौधा विकासखण्ड माखननगर में कोटवाड मोहल्ला में सार्वजनिक चबूतरे के निर्माण के लिए क्रमश: 50-50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।






