भारत टॉकीज पुल से ऐशबाग तक जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

Join Us

-5 घंटे से इंच-इंच रेंग रही गाडिय़ां
भोपाल (ए) । भोपाल के ऐशबाग और आसपास के क्षेत्र में 5 घंटे से जाम लगा है। इस दौरान धक्का-मुक्की, गाडिय़ों की टक्कर और आपसी विवाद के बीच कई जगह वाहन चालक आपस में भिड़ते नजर आए। पूरे रूट पर कहीं भी ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी।भारत टॉकीज पुल, सेंट्रल लाइब्रेरी और ऐशबाग थाने के पास वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। जहांगीराबाद से बरखेड़ी और जिंसी से ऐशबाग जाने वाले रोड पर गाडिय़ां इंच-इंच सरक रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे के बाद अचानक ट्रैफिक बढ़ा और गाडिय़ां फंस गई। बाग उमराव दूल्हा ब्रिज पर भी यही हाल है। भोपाल में लगे जाम में सेना की गाड़ी भी फंस गई है। उसमें सवार जवान सडक़ों पर उतर ट्रैफिक क्लियर कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Previous articleजो कानून की राह अपनाते हैं, उनके पुनर्वास की चिंता सरकार करेगी : सीएम डॉ.मोहन यादव
Next articleफर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला