श्रीमद् भागवत महापुराण महायज्ञ का आयोजन 14 से

Join Us

नर्मदापुरम। आगामी 14 से 20 दिसंबर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण महायज्ञ का होगा आयोजन’ . प्रति मंगलवार सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ समितिए नर्मदापुरम के तत्वाधान में स्थानीय शिव आँगन गार्डन रसूलिया में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा हैए समिति के सदस्य राजीव गौर जी द्वारा बताया गया की समिति द्वारा निरंतर 5 वर्षों से नगर के विभिन्न मंदिरों पर हिंदुत्व जन जागरण के एकमात्र उद्देश्य से प्रति मंगलवार को सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया जाता हैए अर्थात् धर्म जागरण के इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए समिति की सदस्य पूज्य माताजी श्री रमा चौरे जी के सानिध्य में यह आयोजन किया जा रहा है! कथा व्यास . पंडित सोमनाथ शर्मा के मुखारविंद से सात दिवसीय भव्य आयोजन के क्रम में 14 दिसंबर को कलश यात्रा . स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगणए चंदन नगरए रसूलिया से कथा स्थल के लिए प्रातः 10 बजे से निकाली जायेगी!. 16 दिसंबर मंगलवार को सामूहिक श्री हनुमान चालीसा एवं भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया जायेगा! 17 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं 20 दिसंबर को पूर्णाहुति एवं प्रसादी उपरांत कार्यक्रम समापन होगा! संपूर्ण कार्यक्रम में आप सभी सनातनी धर्मावलंबी महानुभव सादर आमंत्रित हैं।

Previous articleराज्यसभा में गूंजा नर्मदापुरम्.-नरसिंहपुर का रेल मुद्दा
Next articleकांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने माना आभार