आदिवासी कांग्रेस ने महामहीम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा

Join Us

 सिंगरौली जिले में अडानी समूह को आवंटित कोल ब्लॉक हो रद्द
वन कटाई पर लगाई जाये रोक,आदिवासी समुदायों को मिले सुरक्षा-सुमित नर्रे
सीहोर। आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमित नर्रे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि सिंगरौली जिले में अडानी ग्रुप को आवंटित कोल ब्लॉक को तत्काल रद्द किया जावे तथा उससे होने वाली भारी पर्यावरणीय क्षति एवं आदिवासी समुदायों के दमन को रोकने के संदर्भ में सौंपा जा रहा है। होगी उल्लेखनीय है कि उक्त आवंटन से लगभग 1400 हेक्टेयर वन भूमि माइनिंग हेतु डाइवर्ट पाँचवी अनुसूची क्षेत्र में आता है. जहाँ अधिकांश जनसंख्या अनुसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूह पीवीटीजी से संबंधित है। इस क्षेत्र में आदिवासी अधिकार, ग्रामसभा की सहमति और स्वशासन से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की पूर्ण रूप से उपेक्षा की गई है। साथ ही यह भी गंभीर तथ्य है कि सिंगरौली पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक आदिवासी परिवारों को नजरबंद कर पेड़ कटवाए जा रहे हैं, जो न केवल अनैतिक है बल्कि संवैधानिक अधिकारों का घोर उलंघन भी है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि सिंगरौली जिले में अडानी समूह को आवंटित कोल ब्लॉक रद्द  किया जावे, वन कटाई पर रोक लगाई जाये एवं आदिवासी समुदायों को संरक्षण व सुरक्षा प्रदान की जावे।

Previous articleदिव्यांग दिवस पर प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Next articleसेवादल कांग्रेस द्वारा गैस त्रासदी में मृतक हजारों लोगों को दी श्रद्वांजलि