सेवादल कांग्रेस द्वारा गैस त्रासदी में मृतक हजारों लोगों को दी श्रद्वांजलि

Join Us

 नरेन्द्र खंगराले ने रजाई औड़ टेबल पर खड़े होकर पंखा चलाकर 41 वर्ष पूर्व बमुश्किल बचाई थी जान
सीहोर। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, सेवादल कॉग्रेस के मुख्य संगठक प्रदेश अध्यक्ष अभिनाश भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देश पर सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले द्वारा गैस त्रासदी की 41 वी वर्सी पर यूनियन कारव्हाड गैस से हजारों की संख्या मे मारे गये लोगों को केंडिल जलाकर मृतक आत्मा की शांति के लिए पुष्प आर्पित कर जिला कांग्रेस कार्यालय बस स्टेण्ड मे श्रद्वांजलि दी गई। इस त्रासदी मे 5 लाख लोगों से भी अधिक इंसान तथा जानवर, पेड़-पौधे, पक्षी प्रभावित हुए थे। इस अवसर पर तत्कालीन पार्षद एवं सेवादल अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले जाटव दालित चिंतक  ने बताया कि मेरी उम्र उस समय 18 वर्ष के लगभग थी तथा मैं सैफिया कॉलेज में अध्ययनरत था। मेरे पिता स्व.श्री नेकराम खंगराले जो पार्षद रहे नगर निगम भोपाल मे कार्यरत थे। मध्य रात्रि में जब गैस निकली तो मैनें समझा विदेशी ताकतों ने हमला कर दिया, मैं उस समय कंाजी केम्प नगर निगम कॉलोनी भोपाल मे रहता था तथा उस समय मैं घर में अकेला ही था। घर में गैस घुसने पर चीख पुकार सुनकर मैनें शरीर मे चारों और रजाई लपेटकर टेबल पर खड़े होकर पंखा चलाकर जान बचाई तथा मैं निशांतपुरा, करोद से होकर नवीबाग पैदल पहुंचा आज ईश्वर की कृपा से जिंदा हुं। सभी उपस्थित जनों ने मृतक आत्माओं के प्रति अपने-अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री, धर्मेन्द्र ठाकुर, डॉ. अनीस खान, प्रीतमदायल चौरसिया, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निशंात वर्मा, पार्षद साथी घनश्याम यादव, विवेक राठौर, पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पार्षद रही ममता त्रिपाटी, जिला पंचायत सदस्य रही ममता कीर, म.प्र. महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव तत्कालीन पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, गजराज परमार, महेन्द्र सिंह तवर, मोनू शर्मा, सिम्मी सेन, अक्षत सेगर, सोनू विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, सुनिल गोलिया, के.के. रिछारिया, भगत तोमर, कमलेश चांडक, पूर्व संरपच नंदकिशोर मालवीय, ओमप्रकाश सेन, दीपक सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Previous articleआदिवासी कांग्रेस ने महामहीम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा
Next articleशिष्योपनयन संस्कार एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ