सीहोर। सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग , समग्र शिक्षा अभियाान, जिला परियोजना समन्वयक,एवं जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केन्द्र सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में अंर्तराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का आयोजन शासकीय आवासीय खेलकूद संस्था सीहोर में किया गया। दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रिंस राठौर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीहोर, महेश यादव उपसंचालक सामाजिक न्याय, संजय सिंह तोमर जिला शिक्षा अधिकारी, कुमार सुकेश प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक सीहोर, आर आर उइके जिला परियोजना समन्वयक, श्रीमती मीनि मेहरा लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल,आलोक शर्मा प्राचार्य, दीपा कीर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अंकिता ठाकुर एवं अन्य अतिथियों माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रिंस राठौर ने दिव्यांग भाई और बहनों को शुभकामनाऐं देेते हुए अपने कर्तव्य और लक्ष्य की प्राप्ति के हमेशा प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
दिव्यांग दिवस के अवसर पर सीहोर जिले के समस्त विकासखंड के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का विभिन्न प्रतियोगिता में सराहनी प्रदर्शन किया इस अवसर पर 100 मी दौड, गोला फेंक, कुर्सी दोड, नींबू दौड, व्हील चेयर दौड, चित्रकला, रांगोली, मेंहदी, समूह नृत्य, एकल नृत्य, फंेसी ड्रेस प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में सभी ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले के दिव्यांगजनों को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सीहोर की और से बैटरी वाली ट्रायसायकल और टीएलएम किट, वेशाखी, श्रवण यंत्र
के साथ सुगम्य केन का वितरण अतिथियों के द्वारा दुर्गादास नागले जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के सहयोग से 29 दिव्यांगजनों को 49 सहायक उपकरण शत प्रतिशत वितरण किया गया।
अंर्तराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के समापन कार्यक्रम में अतिथियों डाॅ अजय खेमरिया आयुक्त दिव्यांगजन भोपाल, श्री प्रकाशचंद्र आर्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश , श्रीमति स्वप्न श्री सिंह वरिष्ठ न्यायाधीश,श्री जीशान खान जिला विधिक सहायता अधिकारी,श्री नरेश मेवाडा़ जिला अध्यक्ष सीहोर ने विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपहार,शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। प्रतिभागियों को सेन्ट्रल बैंक की और से ट्राॅफी और उपहार प्रदाय किये गय। समापन अवसर पर डाॅ अजय खेमरिया ने अपना उद्बोधन देते हुए सभी बच्चों का इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित किया साथ ही श्री प्रकाश चंन्द्र आर्य जी ने बच्चों को प्रेरणा और मार्गदर्शन के साथ अपने भविष्य निर्माणके लिए अवसर तलाश कर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। नरेश मेवाडा ने इस अवसर पर समस्त सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को अंर्तराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शुभकामनाऐं एवं बधाई प्रेषित की कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री महेश यादव उपसंचालक द्वारा किया गया।
अंर्तराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता एवं उपकरण वितरण के परिणाम निम्नानुसार रहें।








