नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर 13ध्5 मध्यप्रदेश बटालियन से संबद्ध समेरिटंस स्कूल के कैडेट्स ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली का मुख्य विषय श्एचआईवी पॉजिटिव होना जिंदगी का अंत नहींश् रखा गया था। संस्था निर्देशक डा आशुतोष कुमार शर्माए प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समन्वय एनसीसी मैनेजर प्रदीप यादव ने किया। रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर कालोनी मे से होते हुए चक्कर रोड मालाखेड़ी पहुंची। वहाँ उन्होंने आम जनता को एड्स के प्रति सचेत किया। रैली के दौरान एनसीसी केडिट्स एवं छात्र.छात्राओं ने ज्ञान की लौ जलाएं एड्स से दुनिया बचाएं और भेदभाव की दीवार गिराएं, एड्स रोगी को गले लगाएं जैसे नारे लगाए। जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। रैली में सेकेंड आफिसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव स्नेहा उपाध्याय 13 एमपी बटालियन से हवलदार अर्जुन सिंह छात्र.छात्राएं शामिल रहे।






