विश्व एड्स दिवस पर जन शिक्षण संस्थान में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
नर्मदापुरम। विश्व एड्स दिवस पर जन शिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयाेजित हुआ। जन शिक्षण संस्थान द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जागरूकता कार्यकम में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमे जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ एके पुष्कर द्वारा उपस्थित सदस्यों को एडस के कारण एवं सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गयी। संस्थान के निदेशक विनीत सेसिल द्वारा समाज को जागरूक करने एवं सावधान रहने की अपील की। कार्यक्रम के अंत मे जन शिक्षण संस्थान द्वारा सफल हितग्राहियों को कौशल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संस्थान के प्रोग्राम ऑफिसर मोहन मैथिल, कंप्यूटर ऑपरेटर ललित कहार, फील्ड कॉर्डिनेटर नेहा कहार, सहित संस्थान की प्राशिक्षक श्रीमती प्रमिला सोनी एम के सोनी एवं हितग्राही तथा गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे।






